दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। एनएच 27 पर मब्बी थाना क्षेत्र के मब्बी स्थित एक होटल के पास तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से घायल टेंपो चालक की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। गत मंगलवार को टेंपो को ठोकर मारकर चालक वाहन के साथ फरार हो गया था। टेंपो चालक को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गंज निवासी स्व. महादेव यादव के पुत्र अनिल कुमार यादव (45) के रूप में की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि अनिल किराए पर टेंपो लेकर चलाते थे। वे सवारी को उठाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.