मोतिहारी, मई 7 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। अरेराज मोतिहारी मुख्य मार्ग में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक कार मिस्त्री गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अरेराज थाना की गश्ती टीम ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल अरेराज ले गयी। जहां से रेफर कर दिया गया। मोतिहारी से भी गुरुवार को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। गंभीर रुप से घायल कार मिस्त्री अरेराज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड तीन के नवल महतो का पुत्र मन्यु कुमार 22 वर्ष है। इसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि मोतिहारी रोड में युवक गंभीर रुप से सड़क के किनारे गिरकर कराह रहा था। यह भी पढ़ें- बाइक के टक्कर से युवक की मौत उसकी बाइक क्षतिग्रस्त थी। गश्ती टीम उसे उठाकर अस्पताल ले गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.