दरभंगा, फरवरी 25 -- दरभंगा। बेनीपुर-दोनार एसएच 56 पर बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा और माधोपुर के बीच मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद टेंपो सड़क किनारे छत के बल पलट गया। ऑटो के पलटने से उसके चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ऑटो को ठोकर मारने के बाद चालक वाहन के साथ घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के सझुआर निवासी भागीरथ राय के पुत्र रंजीत राय (34) के रूप में की गई। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। सझुआर के पंचायत समिति सदस्य दीपक मंडल ने बताया कि रंजीत सवारी लाने दरभंगा जंक्शन के लिए निकला था। उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास वह हादसे का शिकार हो गया। एंबुलेंस बुलाकर उसे डीएमसीएच भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.