खगडि़या, जुलाई 29 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव स्थित फोरलेन के पास वाहन की ठोकर से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान खीराडीह गांव निवासी नरेश यादव का 40 वर्षीय पुत्र तूफानी यादव बताया जा रहा है। घायल का प्राथमिक उपचार सीएचसी में किया गया। घायल की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गत सोमवार क़ो करीब आठ बजे शाम अपना काम काज निपटाकार किसान अपना गांव खीराडीह जा रहा था। इसी बीच अगुवानी घाट की ओर से तेज गति से आ रही वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल किसान क़ो इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उचार बाद घायल की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया। इधर चिकित्सक राजीव रंजन ने बताया कि प्राथम...