मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। तुर्की थाना क्षेत्र के तुर्की स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने बेकाबू वाहन ने कार में ठोकर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर पलटकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पश्चिम चंपारण के बगहा निवासी मणिकांत गिरि (38) व बबलू गिरि (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों सवार पटना जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि ठोकर लगने के बाद कार चार पलटी मारी। गनीमत रही कि श्मशान घाट के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराकर कार रुक गई। दोनों सवार काफी देर तक कार में फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.