अलीगढ़, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टेंपो टकरा गया। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। उसके पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले मोहन सिंह ने पुलिस से शिकायत की कि उसका 28 वर्षीय बेटा नीरज टेंपो चलाता था। वह 12 फरवरी को ग्वालियर से टेंपो में कुछ सामान लेकर दिल्ली की गाजीपुर मंडी आ रहा था। वह यमुना एक्सप्रेसवे पर सेक्टर ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा तो आगे चल रहे अज्ञात वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।इस बीच नीरज का टेंपो वाहन से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीरज को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान 13 फरवरी को उसकी मौत हो गई। नीरज के पिता मोहन सिंह ने अब इस मामले में केस दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.