वाहन की टक्कर से 3 गंभीर रूप से जख्मी
समस्तीपुर, जुलाई 29 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर- पाठशाला के बीच छज्जा चौक के निकट एनएच 322 पर एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शाहपुर पटोरी निवासी अभय कुमार (24), जयप्रकाश (19) और अविनाश (25) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि छज्जा चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना के बाद सरायरंजन थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सरायरंजन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: फोरलेन पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मासूम सहित तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.