लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ,संवाददाता। इंदिरानगर इलाके के सेक्टर-25 में शनिवार देर रात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना का विवरण कल्याणपुर निवासी मोहम्मद इमरान दर्जी (टेलर) है। परिवार में पत्नी शईना और दो बेटे अनास ऊर्फ हस्सान(18), छोटा बेटा अली है। परिजनों ने बताया कि अनास 11वीं कक्षा का छात्र था। वह शनिवार रात अपनी स्पोर्ट्स बाइक से अपने फुफेरे भाई अयान के साथ घर से मुंशीपुलिया जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह लोग सेक्टर-25 के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर ...