प्रयागराज, मार्च 1 -- थरवई थाना क्षेत्र में गारापुर-सिकंदरा मार्ग पर रविवार शाम हादसे में मामा और भांजी की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। होली से तीन दिन पहले दर्दनाक हादसे से दो परिवारों में मातम छा गया। थरवई थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी 29 वर्षीय रजत कुमार त्रिपाठी पुत्र रमा शंकर त्रिपाठी वजीरपुर गांव में अपने जीजा शशिकांत त्रिपाठी के यहां रविवार को आया था। वहां से वह स्कूटी से शाम करीब चार बजे अपनी भांजी 18 वर्षीय राशि त्रिपाठी के साथ तिवारीपुर आ रहा था। बहन के घर के पास ही जयंतीपुर गांव के सामने गारापुर-सिकंदरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर लहूलुहान पड़े रहे। वहां से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.