वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बेहोश हुआ
गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल के समीप अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से स्कूटी सवार नीचे गिरकर बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। इस सिलसिले में थाना सेक्टर-37 में मामला दर्ज हुआ है। गांव हयातपुर स्थित एमआरजी द बालकोनी सोसाइटी निवासी रवितेजा मत्तुपल्लि ने पुलिस को बताया कि वह एक मई को अपने कार्यालय जा रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। इस हादसे में उसे काफी चोट लगी हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.