इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर फूफई ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। गांव सैदपुरा, थाना बकेवर निवासी रागिनी पाल और अर्चना पाल स्कूटी से इटावा जा रही थीं। तभी फूफई ओवरब्रिज के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी में कट मार दिया। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़ीं और घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी दोनों महिलाओं को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...