बिजनौर, अप्रैल 22 -- नूरपुर। मुरादाबाद हाईवे पर गांव गोहावर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नूरपुर से नौगांवा सादात क्षेत्र के अपने गांव जा रहे स्कूटी सवार तीन किशोर घायल हो गए। मंगलवार देर रात अमरोहा जनपद के नौगांवां सादात क्षेत्र के गांव देहरी खुर्रम निवासी विनीत कुमार 17 वर्ष पुत्र समरपाल सिंह व मोहित 16 वर्ष पुत्र गोविंद अपने मित्र ऋषिकेष उत्तराखंड निवासी प्रमोद 16 वर्ष पुत्र ऊदल के साथ नूरपुर से अपने गांव जा रहे थे। मुरादाबाद हाईवे पर गांव गोहावर के समीप अज्ञात वाहन चालक उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। राहगीरों ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.