नोएडा, सितम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने इंजीनियर की बाइक में टक्कर मारी थी। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर बीटा-1 में 35 वर्षीय परविंदर चौधरी किराये के मकान में रहते थे। वह नोएडा सेक्टर-135 स्थित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। परविंदर सुबह करीब 9:30 बजे कंपनी से नाइट ड्यूटी कर बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। सेक्टर-144 मेट्रो स्टेशन के समीप सर्विस रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में परविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस के म...