कानपुर, अप्रैल 18 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर-गजनेर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गये। सड़क पर बुजुर्ग को तड़पता देख स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गजनेर थाना क्षेत्र के ककड़ा सुल्तानपुर पेराजोर गांव के रहने वाले सत्तर साल के रामबिहारी शुक्रवार को घर से साइकिल लेकर रायपुर बाजार जा रहे थे। उसी समय श्यामपुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत जोरदार टक्कर से वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान टक्कर मारने वाला चालक मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.