एटा, अप्रैल 2 -- सकीट -औंछा मार्ग स्थित गांव नाजिरपुर चौराहे के पास साइकिल सवार किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिससे मार्ग पर जाम हो गया। सूचना पर पहुंची सकीट पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ। थाना सकीट के गांव लोथरा निवासी राजपाल (45) पुत्र जसवंत सिंह सकीट औंछा मार्ग पर किसी काम से साइकिल से जा रहे थे। वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों से जानकारी के अनुसार मृतक युवक साइकिल पर खाद की बोरी रखकर अपने घर ले जा रहे थे। उसी समय हादसा हो गया। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग सड़क पर आ गए, जिससे जाम की हालत बन गई। वाहन...