गौरीगंज, मई 3 -- भादर। पीपरपुर थाना अंतर्गत भादर-भाईं मार्ग पर रविवार की सुबह एक भदांव गांव के गेट के पास मोपेड से सब्जी बेचने जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता अचेत सड़क किनारे पड़ा रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल की पहचान 55 वर्षीय लाल बहादुर गुप्ता निवासी दसईपुर गांव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.