रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत टांडा रेंज में गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे संजय वन टांडा रेंज के अंतर्गत आने वाली सड़क से एक मादा गुलदार गुजर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मादा गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन मौके पर रुक गए और लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को सड़क से हटाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया गया। केंद्रीय तराई वन प्रभाग के एसडीओ शशि देव ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मादा गुलदार के शव को दफना...