वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भैरवनाथ मंदिर के पास देवीगंज बाईपास पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में मोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद पीतांबर पटेल नाम के युवक ने मृत मोर के शव को सड़क किनारे सुरक्षित रखकर वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय पक्षी को तिरंगे में लपेटकर अपने साथ ले गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि मोर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार राजकीय सम्मान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.