मैनपुरी, मई 2 -- बिछवां। थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर कस्बा के समीप एक अज्ञात युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सैफई मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को देर रात एक युवक ओवर ब्रिज के समीप नशे की हालत में देखा गया था। रात में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां रात में ही उसकी मौत हो गई। युवक बाहर का है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।मारपीट में सास बहू घायलबिछवां। क्षेत्र के ग्राम बृजपुर निवासी कांति देवी पत्नी नरेश ने मारपीट की तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.