जौनपुर, मार्च 7 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा पट्टी गांव निवासी गिरीश पटेल शुक्रवार शाम को अपनी बाइक से निजी कार्य से मछलीशहर आए हुए थे। वहां से देर सायं लौटते समय वह सिकरारा क्षेत्र के अरुआँवा गांव के निकट पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। वाहन के धक्के से वह सड़क के बगल गिर पड़े। उन्हें सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद अगल बगल के लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सक ने हालात गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.