वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
सुल्तानपुर, जून 14 -- चांदा (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के कोतवाली क्षेत्र के पूनी भीम पट्टी गांव के समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया। सराय मंगा छापर गांव निवासी हरीश तिवारी पुत्र रमाकांत तिवारी किसी कार्य से अपनी कार से सुलतानपुर गए थे। वापस लौटते समय पुनी भीम पट्टी गांव के पास हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर भोजन करने के लिए रुके। बताया जाता है कि जैसे ही वह कार से उतरकर सड़क किनारे पहुंचे, पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.