वाहन की टक्कर से युवक के दर्दनाक मौत
लखीमपुरखीरी, मई 13 -- फरधान। थाना क्षेत्र के मोहम्मदी रोड स्थित लोहियापुल, ग्राम रंछोरपुर के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र भूखन लाल निवासी ग्राम नयागांव, पोस्ट कैमहरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना फरधान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।थाना प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से युवक के दर्दनाक मौत थाना क्षेत्र के मोहम्मदी रोड स्थित लोहियापुल, ग्राम रंछोरपुर के पास मंगलवार रात यह हादसा हुआ है। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.