शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- गढ़िया रंगीन-बुधवाना रोड पर मोहनिया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बिरिया फत्तेपुर गांव निवासी रामकिशन का पुत्र कौशल कश्यप उर्फ कौशलेंद्र मोटरसाइकिल से बुधवाना की ओर जा रहा था। वह बाइक की डिग्गी में जाली लगवाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान मोहनिया मोड़ के पास नवनिर्मित पानी की टंकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से युवक की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के मुताबिक कौशल सात भा...