बुलंदशहर, फरवरी 21 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में बुलंदशहर-अनूपशहर रोड पर एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सूरतगढ़ उर्फ लोधई थाना अनूपशहर निवासी अमर सिंह के पुत्र अरविन्द कुमार 7 फरवरी की रात करीब नौ बजे लालकुआं गाजियाबाद से अपने गांव के लिए चले थे। रात में वह अनुपशहर अड्डे से किसी वाहन से जुलेपुरा तक पहुंचे। इसके बाद बुलंदशहर-अनूपशहर रोड स्थित गांव जलेपुरा में वाहन का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे बुलंदशहर की ओर से आ रहे एक छोटा हाथी के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे कच्ची पटरी पर खड़े अरविन्द को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरविन्द को गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.