गुड़गांव, फरवरी 3 -- रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे के कसौला स्थित ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची कसौला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बावल के सरकारी अस्पताल में भेजा। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मृतक की पहचान हेतु आसपास क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.