वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति घायल
गढ़वा, मई 16 -- गढ़वा। डंडा थाना क्षेत्र के पपरवा निवासी 22 वर्षीय सोनू चौधरी और उसकी पत्नी 20 वर्षीया गुड्डी कुमारी शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोनू अपनी पत्नी गुड्डी के साथ बाइक से डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव के निमियांखाड़ टोला स्थित ससुराल से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर गांव के समीप एनएच-39 बाइपास फोरलेन पर पीछे से आए एक अज्ञात बोलेरो ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनू चौधरी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल गुड्डी भी घायल हो गई। घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से घायल दंपती कोसदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन दोनों का इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.