फिरोजाबाद, मार्च 28 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार रात मैनपुरी से दिल्ली जा रहे बाइक सवार की सिरसागंज थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जहां मृतक के परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए।जिला मैनपुरी के थाना किशनी के गांव हिंदूपुर निवासी 31 वर्षीय दिलीप पुत्र पातीराम दिल्ली में सीनियर सॉल्यूशन कंपनी में गाड़ी चलाता था। दिल्ली में उसकी बड़ी बहन रेखा रहती है। दिलीप और रेखा एक सप्ताह पूर्व अपने घर पर आए थे। शुक्रवार शाम को दिलीप बहन को बिना बताए बाइक द्वारा घर से दिल्ली के लिए निकला। वह सिरसागंज पहुंचा। इस दौरान रेखा ने उसे फोन किया कि उसकी ससुराल गांव समान में नौटंकी मेला देखने ...