नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व सड़क किनारे जा रही महिला को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के पैरों की हड्डी टूट गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-87 स्थित रोज रेजिडेंसी निवासी ऋतु मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह 18 फरवरी की शाम पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। वह वाहन विश्वनाथ शर्मा का है और उसे हेमंत गुप्ता चला रहे थे। पीड़ित का कहना है कि हादसे में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चला। पीड़िता के मुताबिक उनके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई हैं और माथे पर भी चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.