गंगापार, अप्रैल 26 -- वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर उर्फ गंगागंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उप निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...