कौशाम्बी, मार्च 17 -- सदर कोतवाली के गौसपुर टिकरी गांव के समीप रामवन गमन पथ पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 20 चंद्रशेखर आजाद नगर (गौसपुर टिकरी) निवासी देवकली (55) पत्नी सरजू राजपूत परिवार के साथ खेती-किसानी का काम करती थीं। इन दिनों उनके खेत में सरसों की कटाई चल रही थी। मंगलवार सुबह वह खेत से सरसों का बोझ लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गौसपुर टिकरी के समीप रामवन गमन पथ पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। राहगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.