गुमला, जनवरी 5 -- कामडारा। थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा गांव और राउमवि स्कूल कुदा के बीच खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पहचान खूंटी जिला के तोरपा थाना अंतर्गत डिग्री बाजार टांड़ निवासी पौलुस कंडुलनाके रूप में की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...