फरीदाबाद, मार्च 1 -- पलवल, संवाददाता। हथीन थाना अंतर्गत मिंडकोला-सोहना रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । हथीन थाना इंचार्ज हरी किशन के अनुसार, मृतक रामचंद्र मिंडकोला गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था । 26 फरवरी की रात वह भट्टे से कुछ सामान लेने के लिए मिंडकोला गांव के अड्डे पर गया था । इसी दौरान सोहना की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मिंडकोला चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोरचरी में रखवाया। 28 फरवरी को मृतक के बेटे मौसम कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.