लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- नेशनल हाईवे 30 पर जेबीगंज व जहानीखेड़ा के बीच शनिवार को हुए सड़क हादसे में मैगलगंज थाना क्षेत्र के आलियापुर निवासी जगनू की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगनू रोज की तरह घर से भीख मांगने के लिए निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है। चौकी प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन को पकड़ लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.