फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- थाना फरिहा के मुस्तफाबाद फरिया मार्ग पर गुरुवार की रात वाहन की टक्कर से भट्ठा श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव भरथरा निवासी 40 वर्षीय रामभजन पुत्र अमर सिंह कोरारी भट्ठे पर काम करता था। वह भट्ठे पर काम करने गया था। रात को पैदल अपने घर आ रहा था। रास्ते मे मछरिया गेस्ट हाउस के समीप किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.