वाहन की टक्कर से बिहटा और मनेर के तीन युवक घायल
पटना, जुलाई 1 -- नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेचौल गांव के समीप एनएच-131जी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर कर दिया गया। घायलों में बिहटा निवासी अर्जुन मांझी, तनवीर और मनेर के सराय निवासी मनीष राय है। बताया जाता है कि तीनों युवक नौबतपुर में अपने एक मित्र के यहां शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चेचौल गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.