उन्नाव, मार्च 13 -- नवाबगंज। वाहन की टक्कर से शुक्रवार शाम बाइक सवार होमगार्ड घायल हो गया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा स्थिति बाईपास के पास शुक्रवार शाम को वाहन ने बाइक सवार होमगार्ड को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड भौली गांव के रहने वाले 41 वर्षीय आदित्य पुत्र लालता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रही एंबुलेंस चालक ने घायल को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके हाथ में फैक्चर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...