अलीगढ़, फरवरी 23 -- मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सदर बाजार अंतर्गत जेल रोड पर ईगल ग्राउंड के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गयी। वह बालाजीपुरम में रहने वाली अपनी बहन के यहां आया था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज रात को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे जेल रोड पर ईगल मैदान के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर घायल युवक शैलेन्द्र कुमार सोलंकी (32) निवासी गांव दिसवर, पोस्ट साथनी, इगलास, अलीगढ़ को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.