फिरोजाबाद, जनवरी 27 -- थाना अरांव क्षेत्र के नगला शुभांग के समीप मंगलवार दोपहर वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना जसराना क्षेत्र के गांव सेवड़ा निवासी 60 वर्षीय भगवान देवी पत्नी हरि राम बाइक पर सवार होकर अरांव जा रही थी। तभी रास्ते में नगला शुभांग के समीप तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। थोड़ी देर में भगवान देवी ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.