संभल, अप्रैल 2 -- बबराला-मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जिला बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी योगेश कुमार पुत्र लखन सिंह बाइक से गवां की ओर से रसूलपुर आ रहा था। जैसे ही वह बबराला-मुरादाबाद हाईवे पर नूरपुर तिराहे के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और योगेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.