बुलंदशहर, मार्च 6 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में शिकारपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी बिल्लू(35वर्ष) अपने परिवार के साथ बुलंदशहर नगर की आवास विकास कॉलोनी में किराए पर रहता था। बुधवार शाम बिल्लू अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर शिकारपुर रोड से गुजर रहे थे। जैसे ही वे कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मार्ग पर पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बिल्लू सड़क पर दूर जाकर गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.