वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और बेटी घायल
एटा, जुलाई 24 -- दिल्ली काम करने जा रहे बाइक सवारों को हाईवे पर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, पत्नी और बेटी घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला मैनपुरी थाना फतेहपुरा के गांव फतेहपुरा निवासी अनूप कुमार (30) पुत्र धामीलाल, पत्नी ज्योति, बेटी के साथ दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली में मजदूरी करते थे। शुक्रवार दोपहर को थाना मलावन के गांव महुआखेड़ा के पास पहुंचे। हाईवे पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्रित लोग घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी और बेटी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे घरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.