वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कोहराम
समस्तीपुर, जून 27 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के समीप शनिवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की शहर के वार्ड 18 निवासी दीपक कुमार ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र मोनू ठाकुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोनू ठाकुर अपनी बाइक से बेगूसराय जिले के सागी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान दामोदरपुर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर दूर जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.