सासाराम, मई 26 -- दिनारा, एक संवाददाता। आरा-मोहनिया हाईवे पर सोमवार देर रात दिनारा थाना क्षेत्र के यादव मोड़ वीरेन्द्र सिंह के होटल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के करंज निवासी सुमेर आलम के 42 वर्षीय पुत्र मोतीन आलम उर्फ मंटू आलम के रूप में की गई है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...