फिरोजाबाद, मार्च 26 -- थाना सिरसागंज के नगला राधे के समीप बुधवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कोल्ड स्टोरेज के मुनीम की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव बजनी कोरारा निवासी 50 वर्षीय हरवेद्र पुत्र राजेंद्र प्रसाद थाना मक्खनपुर के गांव रूपसपुर स्थित बांके बिहारी कोल्ड स्टोरेज में मुनीम के पद पर काम करता था। वह बुधवार की रात युवक को बाइक से छोड़ने के लिए जा रहा था। नगला राधे के समीप तेज गति से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि साथी चोटिल हो गया। घटना देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां गुरुवार को पोस्टमार्टमके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.