उरई, अप्रैल 28 -- उरई। शहर की जालौन रोड स्थित बम्बे पर सोमवार दिन शाम को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मां बेटा को टक्कर मार दी जिसमें मां की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हुआ। हादसे के बाद वाहन लेकर ड्राइवर भाग निकला। उधर पुलिस ने मां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लड़के का इलाज कराया गया। बाइक सवार मां बेटा परिवार की एक शादी में शिरकत करके अपने घर लौट रहे थे। उरई शहर के लहरियापुरवा निवासी 58 वर्षीय नन्ही देवी पत्नी धनीराम बरार अपने लड़के आनंद 22 वर्ष के साथ गांव कुसमरा शादी समारोह में शामिल होने गई थी। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई सोमवार की देर शाम को मां बेटे बाइक से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शहर के जालौन रोड पर पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.