वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
बिजनौर, जून 2 -- भूतपुरी/अफजलगढ़। वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-पुत्र की मौत हो गई। जबकि मृतका का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को देरशाम अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जमाल निवासी मोनू के एक वर्षीय पुत्र विराज की अचानक तबियत खराब हो गई। पति की गैर मौजूदगी के चलते मोनू की पत्नी आंचल पुत्र विराज को लेकर देवर राकेश के साथ बाइक द्वारा भूतपुरी स्थित निजी चिकित्सक के पास चली गई। रात करीब आठ बजे चिकित्सक से दवाई लेकर आंचल गांव वापस लौट रही थी। इसी दौरान मान नगर कट के समीप पंहुचते ही किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम सहित तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना स्थल पर एकत्र राहगीर घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सक ने आंचल (28 साल) तथा विराज (1 साल) को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश को गंभीरावस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.