रायबरेली, जून 24 -- लालगंज। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर मंगलवार को अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार  फतेहपुर जनपद के बाकरगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी अतुल कुमार (29) पुत्र रामेंद्र बहादुर अपनी मां स्नेहलता (65) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि घायल मां-बेटे ने अज्ञ...