पीलीभीत, अप्रैल 22 -- बीसलपुर। बीसलपुर खुदागंज मार्ग पर वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। चंदगोई थाना सेहरा मऊ दक्षिणी शाहजहांपुर निवासी मुनीष कुमार पुत्र रघुनाथ प्रजापति 28 व मीना देवी पत्नी मुनीश 25 व वैसमती पुत्री मुनीश 3 व नीरज कुमारी पत्नी अवनीश 31 निवासी ग्राम सुनकुआ थाना पसगवां जनपद खीरी व चाह माह की एक बच्ची बीसलपुर बाइक से आ रहे थे। तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार मीना देवी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कंबाइन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत जबकि बाइक पर सवार मुनीश कुमार, वैसमती, नीरज कुमारी आदि घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका...