बदायूं, मार्च 8 -- बदायूं, संवाददाता। सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस का कहना है कि बाइक जंगली जानवर से टकराने के बाद हादसा हुआ, जबकि परिजनों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। फिलहाल बाइक सवार की मौत के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है। हादसा हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेंटाडांडी गांव के पास हुआ। अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं के रहने वाले प्रतिपाल 60 वर्ष पुत्र अनोखे लाल शनिवार को अपने बेटे आशीष के साथ बाइक से अपने पुराने गांव हजरतपुर थाना क्षेत्र के उमरपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सेंटाडांडी गांव के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रतिपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा आशीष बाल-बाल बच गया। सू...