उन्नाव, जून 20 -- नवई, संवाददाता। अजगैन थाना क्षेत्र के अजगैन मुंशीगंज मार्ग स्थिति भौली गांव के पास वाहन के टक्कर मारने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। अचलगंज थाना क्षेत्र के गड़सर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय नरेश पुत्र चंद्रपाल शनिवार को बाइक से हसनगंज थाना क्षेत्र के मलझा गांव निवासी मित्र उमेश पुत्र परमेश्वर से मिलने गया था। शाम को बाइक से दोनों किसी काम से राजबाग जा रहे थे। तभी अजगैन मुंशीगंज मार्ग पर भौली गांव के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...